लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचे रहना है, तो करें इन चीजों का सेवन

लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचे रहना है, तो करें इन चीजों का सेवन

सेहतराग टीम

हमारे शरीर में कई अंग होते हैं। सभी अपने काम के लिए जरूरी है। उन्हीं में एक है लिवर जो बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर इसमें किसी तरह की दिक्कत है तो फिर इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। आज के दौर में लिवर से जुड़ी कई बीमारयों जैसे लिवर कैंसर, नॉन क्लॉजिक फैटी लिवर, सिरोसिस, एल्कोहल लिवर, लिवर फेलियर आदि से काफी ज्यादा संख्या में लोग ग्रसित हैं। ऐसे में लोग काफी दवाइयां खाते हैं, ताकि जल्द से जल्द इन बीमारियों से उन्हें छुटकारा मिल सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनके इस्तेमाल से आपको इन बीमारियों से दूर होने में काफी मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

पढ़ें- सांस फूलने की समस्या हो, तो ये चाय पीकर तुरंत राहत पाएं

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है ग्रीन टी का। अमूमन कई लोग चाय पीने के काफी शौकीन होते हैं, लेकिन ग्रीन टी नहीं बल्कि दूध वाली चाय जो कि शरीर को कई नुकसान भी देती है। लेकिन अगर आप ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर को कई फायदे देती है, क्योंकि इसे एक जड़ी बूटी के तौर पर भी जाना जाता है।

ग्रीन टी और उसकी मुख्य पॉलीफेनोल यौगिक लिवर की समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। कुछ अध्ययन बताते हैं कि ग्रीन टी के अर्क से पूरक करने से लिवर की बीमारी से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। इसके अलावा लहसुन भी काफी फायदेमंद हो सकता है। हम आमतौर पर लहसुन को अपनी सब्जियों, दालों में डालते हैं, ताकि इससे खाने का स्वाद बढ़ सके, लेकिन यही लहसुन स्वाद के साथ ही आपको लिवर जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में भी काफी मदद कर सकता है।

कच्चे लहसुन और इसके पाउडर में लिवर सुरक्षात्मक गुण होते हैं, जिसके कारण एनएएफएलडी यानी नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर के साथ यकृत के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। कच्चे लहसुन के सेवन से लिवर कैंसर में बचाव हो सकता है। साथ ही लहसुन में कई ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो लिवर को मजबूत और तंदुरुस्त बनाने में मदद कर सकते हैं।

लिवर की बीमारियों में जो तीसरी चीज आपकी मदद कर सकती है, वो है हल्दी। ये हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाती है। हल्दी और इसके मुख्य सक्रिय घटकों को इंसानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसमें कई शक्तिशाली एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर के गुण भी पाए जाते हैं। इस वजह से हल्दी लिवर से जुड़ी बीमारियों में काफी फायदा पहुंचाने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा हल्दी हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करने में काफी कारगर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में पसीना आ रहा, मतलब आप इन गंभीर बीमारियों के रोगी हो

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।